Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

Munna Bhai MBBS की दुकान पर अचानक पहुंच गए पूर्व सीएम शिवराज, ली चाय की चुस्की…

कटनी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात को अचानक मुन्ना भाई एमबीबीएस की दुकान पर पहुंच गए। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों के बीच में बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कटनी जिले का है। कल देर रात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कटनी पहुंचे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी जिले में स्टेशन पर मुन्ना भाई एमबीबीएस की चाय की दुकान पर गर्म चाय की चुस्की ली। पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बीच में देखकर लोग भी काफी खुश नजर आ रहे थे और उनके साथ अपना फोटो खींच रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चाय वाले के जहां पर बैठकर लोगों से चर्चा कर रहे थे। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री का साधारण रूप भी देखने को मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के अनोखे अंदाज का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.