Breaking News in Hindi

PCC चीफ कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- हिंदू राष्ट्र बनाने की क्या बात है

भोपाल। छिंदवाड़ा के सिमरिया में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा कराई गई जिसे लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। सोमवार को छिंदवाड़ा के सिमरिया में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का समापन हुआ। इस दौरान समापन कार्यक्रम में पहुंचे पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस में बागेश्वर सरकार का विरोध करने वालों को करारा जवाब दिया।

साथ ही पंडित धिरेंद्र शास्त्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री को छिंदवाड़ा की जनता ने आमंत्रित किया। सितंबर में पंडित प्रदीप मिश्रा ने तारीख दी है। उनका भी स्वागत है। उन्होंने हिंदू राष्ट्र की बात नहीं की।

सभी धर्म की बात की। आखिरी दिन सर्वधर्म के लिए डेडिकेट किया। कमलनाथ ने कहा हिंदू राष्ट्र बनाने की क्या बात है 82% तो हिंदू हैं ही। 82% जहां हिंदू हैं और हमें कहें कि ये हिंदू राष्ट्र है, ये कहने की क्या आवश्यकता है, यह तो आंकड़े बता रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...