Breaking News in Hindi

PM मोदी का पहला फैसला किसानों के लिए, जारी किए 20000 करोड़

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने बाद देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए जारी किए हैं. किसान काफी दिनों से इस किस्त का इंतजार कर रहे थे. फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध सरकार है. उन्होंने कार्यभार संभालते ही जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए वह किसान कल्याण की थी. हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहते हैं.

2019 में शुरू की गई, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना पात्र किसानों को 6,000 रुपए सालाना की वित्तीय सहायता देती है. यह राशि हर चार महीने में 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में वितरित की जाती है, जो सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है. अंतरिम बजट के अनुसार, सरकार ने 2024-25 के लिए कृषि मंत्रालय के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है, जो वित्त वर्ष 2023-24 से थोड़ा अधिक है. जुलाई 2024 में पूर्ण बजट की घोषणा होने की संभावना है.

पीएम-किसान योजना देश के सभी भूमिधारक किसानों के परिवारों को कृषि और उससे संबंधित काम के साथ-साथ घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी. यह योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी, लेकिन इसे दिसंबर 2018 से प्रभावी किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...