Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

‘RSS को चड्डी छाप और पेंट छाप कहना कोई अवमानना नहीं है’, दिग्विजय सिंह ने फिर उड़ाया संघ का मजाक

ग्वालियर। राहुल गांधी की न्याय यात्रा ग्वालियर-चंबल में आने से पहले, दिग्विजय सिंह दौरे पर है। इस दौरान वे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे है। साथ ही लोकसभा की तैयारियों में जुटे हुए है। इसी कड़ी में आज दिग्विजय सिंह ग्वालियर ओर मुरैना के दौरे पर है। ग्वालियर में उन्होनें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन बातचीत की है। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा है कि, मैं लोकसभा चुनाव नही लडूंगा, मेरा राज्यसभा का ढ़ाई साल का कार्यकाल बचा हुआ है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के समाने खड़े होने के लिए कांग्रेस के पास कई उम्मीदवार है।

संघ को लेकर बोले दिग्गी राजा

वहीं दिग्विजय सिंह ने अपने RSS पर दिए बयान पर सफाई दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि, मैंने चड्डी और पेंट कहा था। मैंने चड्डी और पेटीकोट नहीं कहा था। मैंने चड्डी छाप और पेंट छाप कहा था। पहले चड्डी पहनते थे संघ के लोग अब पेंट पहनते हैं। चड्डी छाप और पेंट छाप कहना कोई अवमानना नहीं है। मैंने पेटिकोट कभी नहीं कहा यह कुटिल दिमाग की उपज है।

इसके साथ ही किसान आंदोलन पर कहा है कि, किसान आंदोलन पर समझौता हुआ था MSP पर समझौता हुआ था। झूठे मुकदमे दायर हुए थे उसे पर समझौता हुआ था। मोदी गारंटी पर किसानों को भरोसा नहीं है। ग्वालियर चंबल अंचल में पूर्व विधायकों के और पार्षदों के पार्टी छोड़ने पर दिग्विजय ने कहा जितने लोग गए हैं उतने से कई ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल की घटना पर कहा है। संदेश खाली में हुई घटना की निंदा की ऐसी घटनाएं होती हैं। हम उनकी घोर निंदा करते हैं लेकिन जब भारतीय जनता पार्टी के नेता लोग किसी इस प्रकार की घटनाएं करते हैं। उस पर भारतीय जनता पार्टी मौन क्यों हो जाती है? जब उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश में अनेक मामले में बीजेपी के लोगों ने इस प्रकार का कुकृत्य किया है। अभी गुजरात में बिल्किस बानो का प्रकरण देख लीजिए। जिनको सजा हुई है। बलात्कार की उनका बीजेपी के लोगों ने सम्मान किया। सजा उनकी माफ हुई उस पर बात क्यों नहीं करते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.