Breaking News in Hindi

Varanasi: ‘CM Nitish की सभा हमारे परिसर में हुई तो भवन पर बुलडोजर चलेगा’, रद्द हो गया प्लान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में बाबा का ‘बुलडोजर’ रोड़ा बन गया और उनके सारे प्लान पर पानी फिर गया। दरअसल, बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री और उत्तर प्रदेश जदयू के प्रभारी श्रवण कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि सीएम नीतीश का 24 दिसंबर को वाराणसी जिले के जगतपुर इंटर कॉलेज में सभा की अनुमति मिली थी। अब उस कॉलेज के व्यवस्थापक कह रहे हैं कि अगर मुख्यमंत्री की सभा हुई तो उनका नुकसान हो जाएगा।

आपको बता दें कि जदयू के प्रभारी ने यह भी कहा है कि कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि हमारे परिसर में मुख्यमंत्री की रैली हुई तो भवन पर बुलडोजर चल सकता है। ऐसे में नीतीश कुमार की सभा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है।

जनता करेगी जनसभा का फैसला
मंत्री ने कहा कि अब हम जनता से पूछेंगे कि उत्तर प्रदेश में नीतीश कुमार की सभा होनी चाहिए या नहीं? जनता की अनुमति मिलने के बाद ही सभा के लिए जगह और तिथि तय होगी। संकेत दिया कि अगले साल जनवरी में वाराणसी में मुख्यमंत्री की सभा हो सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

भाजपा का पलटवार
सम्राट भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि असल में वाराणसी में नीतीश कुमार को सुनने के लिए भीड़ नहीं जुटती। इसलिए जदयू ने इसे स्थगित कर दिया। उत्तर प्रदेश क्या, देश के किसी भी हिस्से में किसी व्यक्ति की सभा पर रोक नहीं है। जदयू बहाना कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...