Breaking News in Hindi

zomato से ऑर्डर की बिरयानी, निकला कॉकरोच, शख्स ने कहा- अब कभी यहां से खाना नहीं मंगवा

अगर आप भी जोमैटो से ऑर्डर कर खाना मंगवाते है तो जरा संभल कर रहे। एक शख्स को जोमैटो से बिरयानी ऑर्डर करना उस समय महंगा पड़ गया जब उसने आधी से ज्यादा बिरयानी खा ली और तब उसे पता चला कि उसमें मरा हुआ एक  कॉकरोच है।

इस शख्स ने रेडिट (Reddit) पर खुद के साथ हुए इस मामले शेयर किया है और उस बिरयानी की फोटो भी शेयर की है जिसमें कॉकरोच नजर आ रहा है।  उसने जोमैटो के जरिए हैदराबाद के कोटी स्थित ग्रैंड होटल से फिश बिरयानी ऑर्डर की थी। उसने लिखा,  होटल का स्टाफ शायद मुझे एक्स्ट्रा प्रोटीन देना चाहता है इसलिए मेरी बिरयानी में मरा हुआ कॉकरोच भी दे दिया. अब आगे से कभी यहां से बिरयानी ऑर्डर नहीं करूंगा।

यह  पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।  एक यूजर ने लिखा कि इसकी शिकायत की जानी चाहिए. क्योंकि, वहां से सैकड़ों लोग रोज बिरयानी खाते है. ये यूजर खुद महीने में दो से तीन बार वहां बिरयानी खाता है.

एक यूजर ने अपने कमेंट में हैदराबाद के बहुत से पुराने होटल्स के नाम गिनाए, जहां वो किसी को भी खाने जाने की सलाह अब नहीं देता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...