Breaking News in Hindi

‘अमित शाह ने कलावती के बारे में झूठ बोला’, कांग्रेस ने गृह मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस दिया

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस दिया और आरोप लगाया कि उन्होंने कलावती बंदूरकर नामक उस महिला के बारे में झूठ बोला है जिससे राहुल गांधी ने 2008 में मुलाकात की थी। सदन में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस सौंपा है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैंने अमित शाह जी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस दिया है क्योंकि उन्होंने कल कलावती के विषय पर संसद को गुमराह किया।”

कांग्रेस ने कलावती का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह राहुल गांधी की तारीफ करती सुनी जा सकती हैं। राहुल गांधी ने 2008 में महाराष्ट्र के विदर्भ में कलावती के पति के आत्महत्या करने के बाद उनसे मुलाकात की थी। शाह ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में राहुल गांधी का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा कि था कि एक नेता के राजनीतिक करियर को शुरू करने के 13 “असफल” प्रयास किए गए।

उन्होंने यह भी कहा था कि इस नेता (राहुल) ने कैसे एक गरीब महिला कलावती की कहानी सुनाई थी। शाह ने कहा था कि यह मोदी सरकार ही थी जिसने सुनिश्चित किया कि कलावती को घर मिले और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...