Breaking News in Hindi

इंदौर के चर्च में हिंदूओं के सामने फाड़ी हनुमान चालीसा छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को मां शारदा नगर स्थित चर्च में हिंदूओं के सामने हनुमान चालीसा फाड़ने का मामला सामने आया है। इसमें छह आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब चर्च में हनुमान चालीसा फाड़ने की बात हिंदू संगठन को पता चली तो उन्होंने थाने के बाहर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

पुलिस के मुताबिक, फरियादी राजकुमार सेन ने बताया कि सुबह सात बजे घर के बाहर टहल रहा था, तभी तीन आटो रिक्शा में लगभग 12-13 लोग आए और मुझसे पूछने लगे कि चर्च कहां हैं। उन्होंने बताया कि वे दाहोद से आए हैं। जब चर्च जाने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वे सभी चर्च में सिलाई का काम सीखने के लिए जा रहे हैं। उनकी बातों पर संदेह हुआ तो कालोनी में लोगों को यह बात बताई। हम चर्च आ गए, जब हमने अंदर जाकर देखा तो माइकल मैथ्यू निवासी चर्च (शारदा नगर) हाथ में हनुमान चालीसा पकड़े हुए था।

वहां उपस्थित लोगों को कुछ समझाते हुए हनुमान चालीसा फाड़ने लगा, जब हमने हनुमान चालीसा फाड़ने से मना किया तो माइकल मैथ्यू, जोमन जोसेफ, सेम जोसेफ, बैजू बी, अभिषेक नेत्राम, रेखा बोलने लगे कि – केवल बाइबल ही सही है तुम सभी लोग क्रिश्चियन धर्म अपना लो। इन्होंने भगवान का हनुमान चालीसा हमारे सामने फाड़ा, जिससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....