Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में दंपति ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर की आत्महत्या

इंदौर।: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के रावजी बाजार क्षेत्र में रहने वाले एक दंपत्ति का शव घर में मिला है। आशंका है की दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मामले में पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र के शनि गली का है। एक घर से दंपत्ति के शव मिले हैं। पुलिस के मुताबिक दंपति का नाम संजय वर्मा और रेखा वर्मा है।

मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी सबसे पहले दी थी। बताया जाता है कि दोनों के बच्चे नहीं थे। आए दिन इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद होता रहता था। इसी विवाद में दोनों ने जहर खा लिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.