Breaking News in Hindi

ऐश्वर्या-दीपिका की तरह आप भी हो सकते हैं कान्स में शामिल, बस करना होगा ये काम

मेट गाला के बाद सोशल मीडिया पर ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024’ की धूम मच रही है. पिछले साल की तरह इस साल भी कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आपको कई इंडियन चेहरे देखने को मिलने वाले हैं. इस अनोखे फेस्टिवल में शामिल होने वाले सेलिब्रिटीज में फिल्म एक्टर्स के साथ साथ टीवी एक्टर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी देखने को मिलेंगे. हर साल कान्स फेस्टिवल से अपना रेड कार्पेट लुक शेयर करने वाले इंडियन सेलेब्स की तादात दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं हैं कि फ्रांस के लोगों में इंडियन सेलिब्रिटी के लिए दीवानगी बढ़ रही है. वैसे आप चाहें तो अगले साल घर बैठकर कान्स में शामिल सेलिब्रिटीज के रेड कार्पेट लुक को देखने की जगह आप खुद भी इस फेस्टिवल में शामिल होकर रेड कार्पेट पर फोटो खिंचवा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कान्स फेस्टिवल में शामिल होने के लिए आपको किस तरह की तैयारी करनी होगी.

पैसा हो तो क्या नहीं हो सकता!

‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ की तरफ से दुनियाभर के कई सेलिब्रिटीज को इस इवेंट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है. लेकिन ये ‘इनवाइट ओनली’ वाला इवेंट नहीं हैं. अगर आप इस फेस्टिवल के स्क्रीनिंग की टिकट खरीदते हो, आपके पास महंगा गाउन है, साथ ही एक अच्छा फोटोग्राफर है (जाहिर-सी बात है कि वहां मौजूद मीडिया फोटोग्राफर आपकी तस्वीर तो खीचेंगे नहीं) और फ्रांस जाने के लिए ढेर सारे पैसे हों, तो आप बिलकुल एक सेलिब्रिटी की तरह इस फेस्टिवल में शामिल हो सकते हो, रेड कार्पेट पर फोटो के लिए शानदार पोज दे सकते हो, कोई आपको रोकेगा नहीं. शर्त ये है कि 5 से 25 लाख तक के टिकट में से आपको इस फेस्टिवल का कोई भी टिकट खरीदना होगा.

बालिका वधु भी पहुंच गईं कान्स

7 साल पहले ‘बालिका वधु’ फेम अविका गौर ने अपने ‘ससुराल सिमर का’ के को-स्टार मनीष सिंघानिया के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक शार्ट फिल्म की स्क्रीनिंग की थी. जहां ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण जैसी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शामिल होती हैं, वहां अविका-मनीष जैसे टीवी एक्टर्स को देख सभी दंग रह गए थे. लेकिन उनके बाद फिर हिना खान, हेली शाह जैसे कई टीवी एक्टर्स ने इस फेस्टिवल में शिरकत करना शुरू कर दिया. इस बारे में बात करते हुए अविका ने कहा था कि कोई भी फिल्ममेकर अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग कान्स में करवा सकता है. तो अगर आपके पास पैसे हों, तो किसी महापुरुष ने कहा ही है ‘स्काई इज द लिमिट’, अगले साल कान्स में शामिल होने की तैयारियां शुरू कर दीजिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...