Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, पूर्व CM के बेटे दीपक जोशी भाजपा में करेंगे वापसी

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। सूत्रों की मानें तो पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी घर वापसी कर सकते हैं।  दीपक जोशी ने कहा कि मैं बीजेपी के संपर्क में हूं और जल्द ही इसमें शामिल हो सकता हूं। दीपक जोशी ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान नाराजगी के चलते भाजपा छोड़ दी थी। वे देवास की हाटपिपल्या सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन वहां बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मनोज चौधरी को दावेदार घोषित किया था। इससे नाराज होकर दीपक जोशी ने कांग्रेस में चले गए थे। उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर खातेगांव से चुनाव लड़ा लेकिन वहां से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का मन बनाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.