Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इंदौर में कंपेल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, कार पर पलटा ओवरलोड ट्रक, एक की मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में ओवरलोड ट्रक कार पर पलट गया। आपको बता दें कि कार में तीन बच्चों सहित 7 परिजन सवार थे। घटना देवास और इंदौर जिले के बॉर्डर की है सभी घायलों को उपचार के लिए इंदौर लाया गया। यहां पर एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक मुर्गी दाना की बोरियों से भरा हुआ था।

ग्रामीणों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और ग्रामीणों की मदद से कार के अंदर से घायलों को बाहर निकाल लिया मौके पर क्रेन भी बुलाई गई और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। कार के अंदर सभी लोग बुरी तरह से फंस गए थे। इसके बाद एंबुलेंस को बुलाया गया और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां पर उपचार के दौरान अंजू नाम की महिला की मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.