Breaking News in Hindi

कांग्रेस विधायक की बहू ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद छिंदवाड़ा जिले के परासिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीक का पुत्र वधु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही घर के लोगों ने देखा तो महिला को लेकर परासिया के एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान बहू की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। महिला ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

कुछ महीने पहले सोहन वाल्मीक के बड़े बेटे आदित्य वाल्मीक ने अपने सोशल अकाउंट पर साथ में काम करने वाली एक महिला के आपत्तिजनक फोटो भी वायरल किए थे। जिसको लेकर भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस विधायक और उनके बेटे पर कार्रवाई को लेकर दबाव भी बना रहे थे और इसको लेकर शिकायत भी की गई थी। इसी मामले में पुलिस और WCL में विभागीय जांच भी चल रही थी। जिसके बाद बहू की आत्महत्या करने के बाद इस मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...