Breaking News in Hindi

कौन हैं महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय? जिन्हें भाजपा ने दी मध्य प्रदेश में ये बड़ी जिम्मेदारी..जानिए..

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी कर रही हैं। बता दें कि सभी राज्यों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की सूची जारी की गई है। भाजपा ने सभी राज्यों में चुनाव प्रभारी की नियुक्ति करना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह को बनाया गया है और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय को बनाया गया है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सदस्य हैं। जबकि सतीश उपाध्याय दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

जानिए कौन हैं डॉक्टर महेंद्र सिंह?

डॉ महेंद्र सिंह 2012 से उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के सदस्य एमएलसी हैं। इस से पहले वे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, असम के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा में भाजपा के चुनाव प्रभारी की भूमिका भी निभा चुके हैं। डॉ महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश में जल शक्ति मंत्री भी रह चुके हैं।

जानिए कौन हैं सतीश उपाध्याय?

सतीश उपाध्याय दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 2018 – 19 के चुनाव के समय मध्य प्रदेश में वे सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अब उनको भाजपा ने फिर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...