Breaking News in Hindi

खंडवा से सनावद जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

खंडवा। खंडवा से सनावद के लिए निकली एक यात्री बस बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इंदौर रोड पर आशाधाम से कुछ दूर एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में ड्रायवर का संतुलन बिगड़ गया और बस ट्रक से टकरा गई।टक्कर में बस के कांच फूट गए। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

अस्पताल में भर्ती यात्रियों ने बस ड्रायवर की गलती के कारण दुर्घटना होना बताया है। यात्रियों ने कहा कि ड्रायवर शराब पीकर तेज गति से बस चला रहा था। दुर्घटना के बाद ड्रायवर बस छोड़कर भाग निकला। वहीं ट्रक भी तेज गति से रवाना हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पदमनगर थाने से पुलिसकर्मी डायल 100 लेकर पहुंचे। यहां पुलिसकर्मियों ने घायलों की मदद कर उन्हें जिला अस्पताल तक पहुंचाया। इधर सनावद जा रहे यात्रियों को अन्य बसों में बैठाकर रवाना किया गया। यात्री बस अमर ज्योति बस सर्विस की है। फिलहाल ड्रायवर फरार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...