Breaking News in Hindi

खेत में दो सगे भाइयों को काट डाला, जमीन विवाद ने ली जान

जिला मुख्यालय जगदलपुर से छह किलोमीटर दूर बकावंड ब्लाक के ग्राम इरिकपाल में मंगलवार को दो परिवारों के बीच जमीन विवाद ने दो सगे भाइयों की जान ले ली। दोपहर 12 से एक बजे के बीच 10-12 लोग गांव से आधा किलोमीटर दूर खेत में पहुंचे और वहां काम कर रहे शेखर कश्यप 25 वर्ष और उनके बड़े भाई दोनों को फरसा कुल्हाड़ी वी तीर से हमला कर बेरहमी ने मार डाला।

हत्यारों के सिर पर खून इस कदर सवार था कि उन्होंने एक शेखर कश्यप के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई है। एसपी भी गए हैं। हत्या करने वाले घटना कर फरार बताए जा रहे हैं गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जमीन विवाद से जुड़े दोनों पक्ष के लोग आदिवासी हैं

 

मारे गए दोनों भाई शिक्षक शंभूनाथ कश्यप के हैं। शंभूनाथ कश्यप का स्वर्गीय पूरन सिंह के परिवार से जमीन विवाद चल रहा है। पूरन की जमीन शंभूनाथ कश्यप ने बहुत पहले खरीदी थी। रजिस्ट्री भी हो चुकी है। पूरन के भाई और पुत्र रजिस्ट्री को फर्जी बताते रहे है। बताया जाता है की मामला कोर्ट में चल रहा है।

 

पिछले साल भी दोनों परिवार के बीच मारपीट हुई थी। इस साल विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शंभूनाथ कश्यप के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्र हत्या हुई है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...