Breaking News in Hindi

गे-पार्टनर को घोंपा चाकू, खून निकलता देख काटी खुद की कलाई…समलैंगिक रिश्तों की सनसनीखेज वारदात

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से समलैंगिक रिश्तों की ऐसी कहानी सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही बॉयफ्रेंड की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. जब युवक ने बॉयफ्रेंड की गर्दन से खून निकलता देखा तो वह घबरा गया. उसने अपनी कलाई की नस भी चाकू से काट दी. फिर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ जारी है.

घटना बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि रसूलपुर गांव के रहने वाले जुनैद और सैफ नाम के दोनों युवकों के बीच बीते दो सालों से समलैंगिक संबंध थे. बुधवार की देर शाम जुनैद ने अपने पार्टनर सैफ को गांव के बाहर बुलाया. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जुनैद ने फिर आव देखा न ताव. जेब से चाकू निकाला और सैफ की गर्दन पर घोंप दिया. जैसे ही सैफ की गर्दन से खून बहने लगा तो ये देख जुनैद घबरा गया. उसने भी फिर चाकू से अपनी कलाई की नस काट ली. इसके बाद मौक-ए-वारदात से फरार हो गया.

लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

धारदार चाकू के हमले से सैफ मौके पर गिरकर छटपटाने लगा. युवक की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने फिर घटना की सूचना सैफ के परिजनों को दी. परिजनों ने घायल युवक सैफ को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया. लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. पीड़ित युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. फिर फरार आरोपी जुनैद को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी ने बताया हमले का कारण

जुनैद ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूला. कहा कि उसका और सैफ का पिछले दो सालों से अफेयर है. जुनैद ने कहा, ‘मैंने उसे कुछ दिनों से मिलने के लिए बुला रहा था. लेकिन वो मुझे मिल नहीं रहा था. फिर जब बाद में वो मुझे मिला तो हमारे बीच में बहस हो गई. गुस्से में मैंने उसे चाकू मार दिया. हमारे संबंधों का घर वालों को भी पता है. हम दोनों साथ में रहना चाहते हैं.’ फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है. आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...