Breaking News in Hindi

घर की सीढ़ियों के नीचे न बनाएं रसोई, हो सकते हैं ये परिणाम

इंदौर। वास्तु शास्त्र में हमारी जिंदगी से जुड़ी हर चीज के बारे में बताया है। वास्तु शास्त्र में बताया है कि हमें क्या पहनना चाहिए, हमें घर में किस तरह का रंग कराना चाहिए, घर किस दिशा में होना चाहिए, घर के हर हिस्से की क्या दिशा होनी चाहिए, यह हमें वास्तु शास्त्र में विस्तार से बताई गई है।

वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि घर की सीढ़ियों का निर्माण कैसे करना चाहिए। सीढ़ियों के आस पास क्या होना चाहिए। सीढ़ियों के आस पास किन चीजों को रखना चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया है कि सीढ़ियों के नीचे रसोई का होना शुभ या अशुभ है।

घर की सीढ़ियों के नीचे रसोई होना शुभ है या अशुभ?

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की सीढ़ियां राहु से संबंधित होती हैं। घर की रसोई नवग्रह से संबंधित होती है। राहु को हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है। नवग्रह की पूजा की जाती है। राहु राक्षस के शरीर से पैदा हुआ है, इसलिए नवग्रह से बाहर माना जाता है।

राहु नवग्रह का दुश्मन है, ऐसे में राहु से जुड़ी हर वस्तु को नवग्रहो से जुड़ी वस्तु के पास नहीं रखना चाहिए। यह बहुत नकारात्मक होता है। नवग्रहों से जुड़ा निर्माण राहु के आसपास करना चाहिए। घर में रसोई को खुले स्थान पर ही बनाना चाहिए। रसोई में अग्नि देव की स्थापना होती है। अग्नि को वायु देव ही संभाल सकते हैं। ऐसे में रसोई बंधे हुए स्थान पर बनाने से अशांति और क्लेश होने की संभावना बढ़ जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...