Breaking News in Hindi

जंगल में मिला एक सप्ताह से लापता मासूम का शव

उमरिया,। उमरिया जिले के कोतवाली थानान्तर्गत 24 जुलाई की सुबह कोतवाली पुलिस को एक 8 वर्षीय किशोर का शव ग्राम बिलाईकाप के सटे घने जंगल में नाले के किनारे मिला है। शव की पहचान राज रैदास पिता पिता राकेश रैदास निवासी सिंहपमर के रूप में हुई है। वही कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए ले गई है।

एक सप्ताह से था लापता

कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार 18 जुलाई की शाम कोतवाली थाने में राज रैदास के पिता ने इस आशय की सूचना दर्ज कराई थी कि 17 जुलाई की दोपहर 2 बजे के आसपास राज रैदास घर से बिना बताए कही चला गया है। गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। सोमवार की सुबह कोतवाली पुलिस को क्षत विक्षत अवस्था में एक मानव कंकाल फरियादी के घर से सटे जंगल में मिला है, जिसके कपड़ो से राज रैदास के रूप में परिजनों ने पहचान की है।

कैसे हुई मौत

आठ वर्षीय किशोर राज रैदास पिता पिता राकेश रैदास की मौत कैसे हुई यह तो पुलिस की विवेचना के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि मासूम पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है। बिलाईकाप के जंगल में वन्यजीवों की काफी ज्यादा मूवमेंट है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः किसी वन्यजीव ने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया होगा और घसीट कर नाले के किनारे ले गया होगा। मामले की असल वजह क्या है यह तो पुलिस की विवेचना के बाद ही पता चल पाएगा। इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....