Breaking News in Hindi

जिम ज्वाॅइन करने गई थी महिला आरक्षक… विवाद के बाद लोगों ने कर दी पिटाई

भिंड। शहर के अटेर रोड पर एक महिला आरक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला आरक्षक वर्दी में थी और वह जिम ज्वाॅइन करने की बात करने के लिए गई थी। तभी कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। इन लोगों ने पुलिस जवान पर हमला बोल दिया। यह घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक एक थाने में पदस्थ है।

बताया जाता कि महिला आरक्षक ने अपना मोबाइल निकालकर पुलिस को सूचना करनी चाहिए तो उसका मोबाइल भी छीन लिया गया था। घटना के करीब 1 घंटे बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल अवस्था में महिला आरक्षक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज कराया गया।

हालांकि बाद में दोनों ही पक्ष में राजीनामा होने की बात कही जा रही है। इधर कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट की घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं । डीवीआरवी जब्त कर लिया है। खबर लिखे जाने तक किसी के भी खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...