Breaking News in Hindi

डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में 197 कार्यों के लिए 18.44 करोड़ स्वीकृत

गौरेला। विधायक डा़ केके ध्रुव की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में नवीन कार्यों के लिए कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। इसमें 197 कार्यों के लिए 18.44 करोड़ स्वीकृत किया गया।

कलेक्टर एवं डीएमएफ प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्ष प्रियंका ऋषि महोबिया ने बैठक में कार्यों के नाम और लागत राशि की विस्तृत विवरण से परिषद में जानकारी दी। शासी परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत कार्य राशि एवं व्यय राशि और नवीन कार्यो का कार्योत्तर एवं अतिरिक्त कार्य योजना के कुल 197 कार्यों के लिए कुल 18 करोड़ 44 लाख 94 हजार रुपये का अनुमोदन किया गया। अनुमोदित राशि में स्वीकृत कार्य राशि एवं व्यय राशि के तहत 99 कार्यों के लिए नौ कराड़ 32 लाख 27 हजार रुपये और कार्योत्तर एवं अतिरिक्त कार्ययोजना के 98 कार्यों के लिए नौ करोड़ 12 लाख 67 हजार रुपये शामिल है। बैठक में डीएमएफ के नोडल अधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) ऋचा चंद्राकर ने प्रस्तुतीकरण के जरिए कार्यों की संख्या, स्वीकृत राशि और व्यय राशि की जानकारी दी।

बैठक में उच्च प्राथमिकता के तहत 60 प्रतिशत वाले कार्यों में स्वास्थ्य देखभाल के लिए 5.28 लाख, शिक्षा के लिए 108.27 लाख, महिला एवं बाल कल्याण के लिए 62.50 लाख, जनकल्याण के लिए 34.75 लाख, कृषि एवं अन्य संबंद्ध गतिविधियों के लिए 92.80 लाख, सतत आजीविका के लिए 44.64 लाख और स्वच्छता के लिए 40.81 लाख स्वीकृत राशि किया गया है। अन्य प्राथमिकता के तहत 40 प्रतिशत वाले कार्यों में भौतिक अधोसंरचना के लिए 421.32 लाख, ऊर्जा और जल विभाजक विकास के लिए पांच लाख, सिंचाई के लिए 11.02 लाख, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण के लिए 42.46 लाख, युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 63.42 लाख का अनुमोदन किया गया है। इसी तरह कार्योंत्तर एवं अतिरिक्त कार्ययोजना में उच्च प्राथमिकता के तहत 60 प्रतिशत वाले कार्यों में पेयजल आपूर्ति के लिए 20.58 लाख, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण उपाय के लिए 10 लाख, शिक्षा के लिए 133.28 लाख, स्वच्छता के लिए 18.15 लाख, महिला एवं बाल कल्याण के लिए 25 लाख, सतत आजीविका के लिए 133 लाख, कृषि एवं अन्य संबद्ध गतिविधियों के लिए 84.34 लाख एवं जनकल्याण के लिए 55.17 लाख रुपये शामिल है। अन्य प्राथमिकता के तहत 40 प्रतिशत वाले कार्यों में भौतिक अधोसंरचना के लिए 308.89 लाख, ऊर्जा और जल विभाजक विकास के लिए 121.20 लाख एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण के लिए 3.06 लाख रुपये का अनुमोदन का किया गया है।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुणसिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य हेम कुंवर श्याम, एसपी योगेश पटेल, डीएफओ शशि कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए केपी तेंदुलकर, जनपद अध्यक्ष गौरेला ममता पैकरा, जनपद अध्यक्ष पेंड्रा आशा मरावी, जनपद अध्यक्ष मरवाही प्रताप सिंह मरावी, पेंड्रा के नपा अध्यक्ष राकेश जालान, कोटा विधायक प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, सरपंच सेमरागजमती भानु सहित परिषद के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...