Breaking News in Hindi

तंबाकू की ऐसी तलब… सिपाही ने टीचर से मांगी खैनी, देने से किया इनकार तो मार दी गोली

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में टीचर की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस कांस्टेबल ने किसी मामूली बात को लेकर एक टीचर को गोलियों से भून डाला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल टीचर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मृत टीचर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. टीम में शामिल सभी लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी कांस्टेबल शराब के नशे में था. वह रात के समय टीचर से तंबाकू की मांग कर रहा था. इस पर तंबाकू न देने पर आरोपी पुलिसकर्मी ने इस घटना को अंजाम दे डाला.

दरअसल, 14 मार्च को वाराणसी से एक टीम यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर अन्य जिलों में स्थित कॉलेज में जमा करने के लिए निकली थी. इसमें टीचर धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार और पुलिस टीम में उप निरीक्षक नागेंद्र चौहान, मुख्य आरक्षी चंद्र प्रकाश के साथ दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेंद्र मौर्य व कृष्ण प्रताप शामिल थे.

गाड़ी में ही आराम कर रही थी टीचरों की टीम

यह टीम प्रयागराज, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद और बिजनौर में कॉपियां उतार कर रविवार की देर रात मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एसडी इंटर कॉलेज पर पहुंची थी, लेकिन कॉलेज के गेट बंद होने के चलते यह टीम रात के समय गाड़ी में ही आराम कर रही थी.

सिपाही ने टीचर से मांगी तंबाकू

बताया जा रहा है कि इसी दौरान टीम में शामिल पुलिस कांस्टेबल चंद्रप्रकाश ने टीचर धर्मेंद्र कुमार से तंबाकू की मांग की. इस पर तंबाकू न देने के चलते शराब के नशे में चूर कांस्टेबल चंद्रप्रकाश ने अपनी कार्बाइन से टीचर धर्मेंद्र पर फायरिंग कर दी. इसमें कई गोलियां लगने से टीचर धर्मेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने टीम में शामिल लोगों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल टीचर धर्मेंद्र कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान टीचर धर्मेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने टीचर धर्मेंद्र कुमार के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. टीम में शामिल सभी लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने कहा कि मृतक टीचर यूपी के चंदौली जिले के रहने वाले थे. उनके परिजनों को सूचना कर दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....