Breaking News in Hindi

दमोह जिला पंचायत में लोकायुक्त का छापा, जिला कोऑर्डिनेटर 4000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

दमोह: दमोह जिला पंचायत में भ्रष्टाचार का काकस टूटने का नाम नहीं ले रहा है। दमोह जिला पंचायत में भ्रष्टाचार की जड़ इतनी फैल चुकी है कि बिना रिश्वत दिए कोई भी फाइल या कार्य होना संभव नहीं हो पा रहा, जिसका प्रमाण दमोह जिला पंचायत कार्यालय में गुरुवार की दोपहर को देखने को मिला।

दरअसल दमोह जिला पंचायत कार्यालय में ही एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिला पंचायत दमोह में पदस्थ जिला कोऑर्डिनेटर हरचरण सेन उर्फ हरचरण वर्मा को सागर लोकायुक्त की टीम ने चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कर्मचारी को ट्रैप कराने वाले ऑडिट ऑफीसर मनोज पटेल ने बताया कि उन्हें कलेक्टर के आदेश पर पंचायत की ऑडिट करनी पड़ती है। इसके एवज में संबंधित कर्मचारी के द्वारा उनसे प्रत्येक पंचायत से दो हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी, जो वह नहीं दे सकते थे। पहले उन्होंने काफी प्रयास किया कि कर्मचारी उनकी बात को समझ जाए लेकिन जब वह नहीं समझे तब  सागर लोकायुक्त में इसकी शिकायत की और उसके बाद टीम ने  उन्हें चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी हर चरण वर्मा अब तरह तरह के बहाने बाज़ी करते हुए अपना बचाव करता नज़र आया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...