Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

दिल्ली में आज से बढ़ेगी कंपकंपाती ठंड, बारिश के असार, अभी और गिरेगा तापमान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण राज्य के चार जिलों में 31 लोगों की जान चली गई। सीतारमण ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को 900 करोड़ रुपये की राशि दो किश्तों में जारी कर दी है जिसका इस्तेमाल चालू वित्त वर्ष में किया जाएगा।

वहीं  मौसम विभाग के अनुसाल आज दिल्ली में भी बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। बता दें गुरुवार को दिल्ली में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था. वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। अगर बारिश होती है तो तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी देखने को मिल रही है।  इस दौरान राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

बता दें कि दिल्ली के अलावा एनसीआर के इलाको, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में भी ठंड लगातार बढ़ रही है। वहीं कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है जिससे   निचले इलाकों में शीतलहर कहर बरपा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.