Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

CBSE Board Exams 2025: परीक्षा सुरु होने से पहले DMRC ने कीं अहम घोषणाएं

CBSE Board Exams 2025: परीक्षा कल यानी 15 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आगाज 15 फरवरी को अंग्रजी विषय की परीक्षा के साथ होगा। वहीं, 12वीं परीक्षा की शुरुआत फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा के साथ होगी। ऐेसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बोर्ड परीक्षा देने जाने वाले छात्रों के लिए विशेष सुविधा देने का एलान किया है।

 

 

CBSE Board Exams 2025: डीएमआरसी (DMRC) ने कहा है, “15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक निर्धारित कक्षा X और XII के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के साथ, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए सुचारू और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय शुरू किए हैं.. CBSE एडमिट कार्ड ले जाने वाले छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी। टिकट ऑफिस मशीन (TOM) और कस्टमर केयर (CC) केंद्रों पर टिकट खरीदते समय अपने एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्रों को भी प्राथमिकता दी जाएगी..”

ये भी पढ़े –

अमेरिका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाशिंगटन डीसी में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 

स्कूलों के प्रमुखों को दी जाएगी सुविधा की सारी जानकारी

इसके अलावा डीएमआरसी का स्टाफ स्कूलों का दौरा करेगा और स्कूलों के प्रमुखों को नजदीकी मेट्रो स्टेशन और उपलब्ध सुविधाओं और समर्थन के बारे में बारे जानकारी देगा।
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से स्कूलों से अनुरोध किया गया है कि वे नजदीकी मेट्रो स्टेशन से जुड़ी जानकारी का एक पोस्टर भी लगाएं, जिसपर टिकट बुकिंग क्यूआर कोड भी उपलब्ध हो।
  • इसके अलावा, इस संबंध में मेट्रो स्टेशन पर भी अनाउंमेंट के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्रों के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशनों की विस्तृत सूची भी DMRC की वेबसाइट और आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन पर अपलोड की गई है।
  • DMRC ने छात्रों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया है और सभी उम्मीदवारों को उनकी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देता है।

अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवार DMRC की आधिकारिक वेबसाइट (delhimetrorail.com) और DMRC मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0 मोबाइल ऐप पर जा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.