Breaking News in Hindi

दो लाख रुपए लेकर करवाई युवक की शादी, 8 दिन बाद ही भाग गई दुल्हन

देवास। जिले के भौंरासा थाना क्षेत्र के गांव खोनपीरपिपल्या में एक युवक के साथ शादी के नाम पर दो लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दो लाख रुपए लेकर युवक की शादी करवाई गई, इसके 8 दिन बाद ही दुल्हन भाग गई। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने खरगोन, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर जिले के पांच आरोपितों पर धोखाधड़ी का केस सोमवार रात को दर्ज करके जांच शुरू की है।

भौंरासा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रवि बड़वाया को उसके एक दाेस्त के माध्यम से शादी के लिए लड़की राधिका पिता सुनील यादव निवासी उज्जैन के बारे में पता चला था। युवती के चार अन्य साथी रिश्तेदार बनकर मिले और शादी के नाम पर दो लाख की मांग की गई जो रवि ने दे दिए।

देवास के समीप बिलावली के शिव मंदिर मेंं विवाह करवाया गया। इसके बाद 8 दिन तक राधिका खोनपीरपिपल्या में अपनी ससुराल में रुकी और 20 जनवरी की रात को घर से भाग गई। इसके बाद रवि अपने स्तर से तलाश में लगा रहा लेकिन पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
आरोपित राधिका पिता सुनील यादव निवासी उज्जैन, महेश यादव व उसकी पत्नी राधिका उर्फ हिना यादव निवासी डोंगरगांव जिला खरगोन, राजेश उर्फ राजू सुनहरे निवासी त्रिवेणीनगर इंदौर, धरम सिंह जादौन निवासी गुलाना जिला शाजापुर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई अख्तर पठान ने बताया आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...