Breaking News in Hindi

धार में पहली बार नेशनल साइबर पुलिस पोर्टल से मिली शिकायत पर कार्रवाई, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में आरोपित गिरफ्तार

धार। इंटरनेट मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जारी है। इसी के चलते नेशनल साइबर पुलिस पोर्टल से प्राप्त शिकायत के आधार पर साइबर सेल धार ने इंटरनेट मीडिया पर चाइल्ड पाेर्नोग्राफी को बहु प्रसारित करने पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

कुक्षी थाना क्षेत्र से एक आरोपित को मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया है। वहीं पीथमपुर में भी एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया है। इसमें प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

मोबाइल के साथ पकड़ाया आरोपित

पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि इस बारे में हम जिले में विशेष रूप से कार्य कर रहे है। इसी के चलते पुलिस टीम को सफलता मिली है। कुक्षी थाने पर आरोपित द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी द्वारा अश्लील फोटो पोस्ट कर उसे बहु प्रसारित किया गया था। इस पर कुक्षी पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपित को घटना में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया है।

एक अन्‍य मामले में प्रकरण दर्ज

पुलिस थाना पीथमपुर में भी इंस्टाग्राम एवं फेसबुक जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के माध्यम से अश्लील वीडियो को बहुत प्रसारित करने की बात सामने आई थी। इस पर पीथमपुर सेक्टर एक थाना द्वारा भी अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...