Breaking News in Hindi

नरसिंहपुर में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, ये है पूरा मामला

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया, आपको बता दें की सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोटेगांव स्थित सरकारी अस्पताल में कुसीबाड़ा का रहने वाला प्रकाश सिलावट को सीने में दर्द होने पर लाया गया था। यहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया इसके बाद परिजन उसको घर लेकर चले गए, यहां पर उसकी मौत हो गई।

इसके बाद वापस परिजन उसको अस्पताल लेकर गए, डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया और मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और परिजनों को समझाया गया मामला शांत हुआ ,परिजनों का कहना था कि अस्पताल में युवक को इंजेक्शन लगाया गया था फिर घर ले जाने पर उसकी मौत हुई है, फिलहाल अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...