Breaking News in Hindi

नर्मदापुरम जिले में जमकर गिले ओले, किसानों की खड़ी फसल हुई खराब

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश में इस वक्त मौसम में कई बदलाब देखे जा रहे है। पूरे प्रदेश में बादलों ने डेरा डाला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है तो कई हिस्सों में ओलावृष्टी हो रही है। जाते जाते ठंक एक बार फिर अपना प्रकोप दिखा रही है। वेस्टर्न डिस्टरेबेंस के चलते मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बीती रात नर्मदापुरम में जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली।

 नर्मदापुरम जिले के इटारसी तहसील में देर रात लगभग आधे घंटे तक ओला वृष्टि हुई। इटारसी के गार्डन में ओलावृष्टि के समय गिर रहे हो ओले का वीडियो सामने आया है जिसमें गार्डन में जमकर ओले गिरे। इसके अलावा डोलरिया तहसील और सिवनी मालवा तहसील के भी कई गांव में आधे घंटे तक ओला वृष्टि होने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है जिससे किसान की परेशानी बढ़ गई।

 करीब आधे घण्टे हुई ओलेवृष्टि ने किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। ओले गिरने के कारण किसानों की खड़ी की खड़ी फसल खराब हो गई। इतर इसके एमपी मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में ओलावृष्टि के साथ-साथ गरज चमक के साथ तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...