Breaking News in Hindi

‘नौ अलमारियों से 100 करोड़ बरामद’, बीजेपी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मांगा इस्तीफा

बीजेपी ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचार की गारंटी है जबकि पीएम मोदी की गारंटी इसे जड़ से उखाड़ फेंकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की है। झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़े एक कारोबारी समूह से संबंधित ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ यानी ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधा।

तत्काल इस्तीफा दें मुख्यमंत्री
उन्होंने मांग की कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘नौ अलमारियों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बरामद की गई है। कांग्रेस नेता भ्रष्ट तरीकों से कमाए गए धन से अपनी जेबें भर रहे हैं और यह पैसा गांधी परिवार के पास जाता है।” हाल के विधानसभा चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी की लड़ाई का समर्थन किया है।

लोगों को दीमक की तरह खा रहा विपक्षी दल 
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल देश और लोगों के अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे हैं। भाटिया ने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सहमति के बिना इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार नहीं हो सकता।

जांच एजेंसियां भ्रष्ट लोगों को काटने के लिए स्वतंत्र
उन्होंने कहा कि जब जांच एजेंसियां छापेमारी करती हैं तो विपक्षी नेता दावा करते हैं कि उनकी कार्रवाई केंद्र सरकार की बदले की भावना से प्रेरित है लेकिन तथ्य यह है कि कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी है और लोगों ने उन्हें सबक भी सिखाया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मोदी ईमानदारी और पारदर्शिता पर आधारित ‘नए भारत’ की नींव रख रहे हैं और जांच एजेंसियों को खुली छूट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अब ‘पिंजरे में बंद तोता’ नहीं रह गई हैं, बल्कि वे भ्रष्ट लोगों को काटने के लिए स्वतंत्र हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...