Breaking News in Hindi

पत्नी से झगड़े के बाद खाया जहर, झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए घरवाले; 4 दिन तक निकालता रहा जहर

बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर के रघुनाथपुर में झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज कराने पर युवक की मौत हो गई. युवक ने मामूली विवाद में 4 दिन पहले जहर खा लिया था, जहर खाने के बाद घरवाले उसे डॉक्टर के पास लेकर गए. झोलाछाप डॉक्टर युवक के इलाज का आश्वासन घरवालों को दे रहा था कि वो उसका इलाज कर रहा है, लेकिन चार दिनों से वो युवक के शरीर से जहर निकाल रहा था. शरीर से जहर न निकलने के कारण उसकी हालात बिगड़ने लगी और युवक की मौत हो गई.

मृतक की पहचान पंडितबासा के रहने वाले अवधेश कुमार (25) के रूप में हुई है. घरवालों की तरफ से हुई लापरवाही के कारण युवक की मौत हो गई अगर घटना के संबंध में घरवालों ने बताया कि पत्नी से युवक का झगड़ा हो गया, जिसके बाद युवक ने कीटनाशक वाली दवा खा ली. वहीं गांववालों ने बताया कि रुपौली के मैनी गांव में एक डॉक्टर अशोक कुमार ऐसे ऐसे जहर को चुटकी में उतार देता है.

4 दिन से जहर निकाल रहा था डॉक्टर

इसके बाद युवक को उस झोलाछाप डॉक्टर अशोक के पास ले जाया गया, जहां 11 तारीख से उसका इलाज चल रहा था और 14 को उसकी मौत हो गई. वहीं युवक की मौत पर जहर निकालने की गारेंटी देने वाले झोलाछाप डॉक्टर के घर जाकर घरवालों ने खूब हंगामा किया. झोलाछाप डॉक्टर का कहना था “किस्मत में यहीं लिखा था तो हम क्या कर सकते हैं?”

वहीं घटना की खबर सूचना भवानीपुर के अवर निरीक्षक शम्भू प्रसाद दलबल के साथ मृतक के घर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियां भेज दिया गया. भवानीपुर सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसपर कार्यावाई की जाएगी, साथ ही झोलाछाप डॉक्टर की भी जांच होगी. मृतक के घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...