Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

पहले की दोस्ती, फिर एक साल तक महिला से किया बलात्कार, गिरफ्तार

नवी मुंबई की 25 वर्षीय एक महिला को ब्लैकमेल कर उससे बार-बार बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कामोठे पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला बृहन्मुंबई नगर निगम में काम करती है, जबकि पुरुष अहमदनगर का निवासी है।

उन्होंने कहा ”शिकायत के अनुसार, पुरुष और महिला के बीच दोस्ती हुई, जिसके बाद आरोपी ने अक्टूबर 2022 से इस साल जनवरी के बीच कई बार महिला के साथ बलात्कार किया।” अधिकारी ने कहा “उसने उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। हमने शनिवार को बलात्कार का मामला दर्ज किया, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.