Breaking News in Hindi

पिता से नाराज भाई-बहन ने किया सुसाइड, मां ने फ्रिज में संभालकर रख था खून, माता पिता दोनों गिरफ्तार

उज्जैन (विशाल सिंह): उज्जैन में 4 दिन पहले भाई बहन की मौत हो गई थी और दोनों के हाथों की नसे कटी मिली थी। जिसके बाद कहा जा रहा था कि भाई बहन ने हाथ की नस काटकर सुसाइड किया है। लेकिन मंगलवार को दोनों की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दोनों ने पिता से नाराजगी के चलते आत्महत्या की थी। उन्हें मां ने ही जहर लाकर दिया था और उसके बाद हाथों की नस काटने के बाद दोनों का खून साफ करके फ्रिज में रखा था। जीवाजीगंज पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, उज्जैन में सैफी मोहल्ला निवासी सादिक हुसैन के 29 वर्षीय पुत्र ताहिर और 15 साल की पुत्री ज़ेहरा का 29 मार्च को घर में हाथों की नस कटी हालत में शव मिले थे। प्रथम दृष्टया लगा था कि दोनों ने हाथ की नस काट कर जान दी। लेकिन मौके से सुसाइड नोट मिलने और घर में एक भी दाग धब्बा नहीं मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा था। वही पीएम रिपोर्ट में दोनों की मौत जहर खाने से होने पर मामला और उलझ गया था। नतीजतन पुलिस ने बारीकी से छानबीन के बाद शंका होने पर उनकी मां फातिमा से पूछताछ की तो बेहद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि पिता सादिक के कारण बच्चों ने आत्महत्या की है और इसमें मां फातिफा भी शामिल थी।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सादिक कुवैत में नौकरी करता है वह 2 साल से घर नहीं आया, हालांकि घर के लिए खर्च भेजता था। उनके बेटे ताहिर को आंख की बीमारी की समस्या थी। पिता उसका ऑप्रेशन नहीं करवा रहा था। यही वजह थी कि वह डिप्रेशन में था। इसी बात से मां फातिमा और बहन भी दुखी थी। ताहेर ने पिता से नाराजगी की बात सुसाइड नोट के अलावा एक डायरी में भी लिखी जो पुलिस को मिल गई है।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सादिक का बेटा ताहिर और बेटी जेहरा के साथ मां फातिमा भी आत्महत्या करना चाहती थी, लेकिन बेटा ताहिर ने कहा था कि वह अभी सुसाइड न करे। बल्कि उनका खून इकट्ठा करके रखे और पिता को दिखाएं शायद उन्हें गलती का एहसास हो जाए। यही वजह है कि फातिमा ने आत्महत्या नहीं कर बेटे बेटी द्वारा हाथ की नस काटने के बाद कपड़े से खून साफ करके पॉलिथीन की थैली में फ्रिज में रखा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?