Breaking News in Hindi

पिस्टल और कट्टा लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, शराब तस्कर पकड़ाया, दूसरा फरार

 जबलपुर। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो युवक को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित के पास पिस्टल और दूसरे आरोपित के कब्जे से देसी कट्टा बरामद किया है। वहीं भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को जांच के दौरान एक युवक को अवैध शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। वहीं, तस्कर का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।

युवक को रोक-कर पूछताछ और फिर जांच की गई

माढ़ोताल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को पुलिस के जांच दल को मदर टेरेसा नगर में एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुई। युवक को रोक-कर पूछताछ और फिर जांच की गई। तलाशी लेने पर युवक के पास एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस मिला है। आरोपित मदर टेरेसा नगर निवासी पानी की टंकी के पास रहने वाले सचिन उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया है। गढ़ा पुलिस ने मंगलवार को देवताल तालाब के पास जांच के दौरान सैनिक सोसायटी निवासी सागर चक्रवती को पकड़ा है। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त किया है। दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मामल पंजीबद्ध किया है।

एक शराब तस्कर पकड़ाया, दूसरा फरार

पुलिस को सूचना मिली थी कि हरेकृष्णा आश्रम के पास अवैध शराब बेची जा रही है। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर जांच की। जहां, चंडालभाटा निवासी विवेक साकेत उर्फ विक्कू 300 पाव देसी शराब की बाेतल रखे हुए था। विक्कू ने साथ सरस्वती घाट निवासी अमन तिवारी भी शराब की तस्करी में शामिल है। लेकिन पुलिस को आता देखकर आरोपित भाग निकला। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी नियमों की अंतर्गत कार्रवाई की गई है। आरोपित विक्कू को गिरफ्तार किया है। फरार अमन की खोज जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...