Breaking News in Hindi

प्रॉपर्टी डीलर से बदला लेने बदमाशों ने कार में लगाई आग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना….

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने गए प्रॉपर्टी डीलर की स्कॉर्पियो कार में दो बदमाशों ने आग लगा दी, बताया जा रहा है कि आग लगाने वाले दोनों व्यक्ति प्रॉपर्टी डीलर के पार्टनर हैं यह घटना ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र की है। घटना का पता चलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची ,लेकिन तब तक स्कॉर्पियो कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई थी यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

प्रॉपर्टी डीलर श्याम राठौर मुरार क्षेत्र में रहते हैं। श्याम राठोर राज नंदन गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। यहां पर उन्होंने अपनी कार को पार्किंग में लगाया था। बताया जा रहा है कि कार में आग लगाने वाले प्रॉपर्टी डीलर के पार्टनर हैं और आपसी विवाद के चलते कार में आग लगाई गई है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे हैं जिसमें दो युवक कार का गेट खोलकर अंदर बैठ जाते हैं और कुछ देर बाद उसमें आग लगा देते हैं। कार में आग लगाने के बाद दोनों युवक मौके से भाग जाते हैं। युवकों की पहचान जितेंद्र राठौर और सौरव राठौर के रूप में हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...