Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

बदलेगी मौसम, बारिश के आसार, तापमान में आएगी कमी

जबलपुर। जबलपुर समेत आसपास के क्षेत्रों को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के ऊपर है। इस वजह से गर्मी और उमस का अहसास हो रहा है। हालांकि मौसम में फिर बदलाव का आसार लग रहे हैं। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम में बदलाव हो रहा है।

मौसम में दिन के वक्त भी ठंडक घुल गई

अशोक नगर में हुई तेज बारिश से प्रदेश के अन्य शहरों में भी बारिश की संभावना बढ़ गई है। इधर संभावना जताई जा रही है कि उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल सहित 29 जिलों में आज से दो दिन तक बारिश होने के आसार है। एक दिन पहले ही छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हुई है, जिससे मौसम में दिन के वक्त भी ठंडक घुल गई। जबलपुर में बारिश तो नहीं होगी लेकिन बदली छाई रहेगी।

मौसम शुष्क रहेगा, 3 से 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन में मध्यप्रदेश के उत्तरी व मध्य हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार है। जबलपुर समेत आसपास के जिले, जिनमें सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना में 17 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। बारिश थमने के बाद ही ठंड भी बढऩे लगेगी। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी। मौसम शुष्क रहेगा। 3 से 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.