Breaking News in Hindi

बरगी बांध के आठ गेट बंद, नर्मदा तटों पर घटा जलस्तर

जबलपुर। जिले में बारिश का आंकड़ा औसत को पार कर चुका है। जिले की औसत बारिश 52 इंच है जबकि अब तक 53 इंच से ज्यादा दर्ज की जा चुकी है। बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर और कहीं तेज बारिश के कारण बरगी बांध के 21 में से 13 गेटों को खोला गया था। जिससे 3288 क्यूसेक पानी को छोड़ा जा रहा था।

पांच गेटों से पानी को छोड़ा जा रहा है

जिले में दो दिन से थमी बारिश के कारण रविवार दोपहर 13 में से आठ गेट बंद कर दिए गए। पांच गेटों से पानी को छोड़ा जा रहा है। सभी गेट लगभग एक मीटर ऊंचाई तक खुले हुए हैं। आठ गेट बंद होने के कारण नर्मदा के जलस्तर में भी कमी आई।

बरगी बांध के 21 गेटों में 13 खुले हुए थे

गौरतलब है कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बरगी बांध प्रबंधन ने सात गेटों को खोला था। लेकिन पानी की आवक और बढ़ जाने के कारण शाम शाम बजे छह और गेटों को और खोल दिया गया। जिसके बाद कुल 21 गेटों में से 13 गेट बरगी बांध के खुले हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...