Breaking News in Hindi

बाणसागर की नहर क्षतिग्रस्त, मोहनिया टनल में भरा पानी, सुधारे जा रहे हालात

सीधी। रीवा सीधी एनएच 39 पर बनी मोहनिया टनल में बाणसागर की नहर क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी भर गया है। जिसके कारण यातायात को परिवर्तित कर दिया गया है मौके पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और हालात को सुधारने का प्रयास जारी है।

प्रशासनिक अमला व्यस्त

बता दें कि एक और शुक्रवार को मुख्यमंत्री सीधी जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने आ रहे हैं। जिसे लेकर पूरा प्रशासनिक अमला व्यस्त है तो वहीं आधी रात बाणसागर की नहर टूटने के कारण प्रशासनिक अमले की व्यस्तता और अधिक बढ़ गई है।

टनल में घुस रहा पानी

मोहनिया के पास यूपी कैनाल क्षतिग्रस्त हो गई, जिसका सारा पानी तेज बहाव के साथ लोअर नहर में प्रवाहित हो गया। जिस कारण नहर का पूरा पानी सीधी की ओर से टनल में घुसना शुरू हो गया है। टनल में पानी भरा होने के कारण रास्ते को रोक दिया गया था। मौके पर चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी और सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय सहित अन्य प्रशासन के अधिकारी आधी रात को ही पहुंचे थे और उनके द्वारा टनल में घुसने वाले पानी को रोकने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। सुबह स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...