Breaking News in Hindi

बेंगलुरु: महिला ने 4 साल के बेटे की हत्या की, नहीं चाहती थी तलाकशुदा पति मासूम से मिले

बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने एक महिला सीईओ को अपने चार साल के मासूम बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उसका तलाकशुदा पति अपने बेटे से मिले। यहां पढ़िए पूरी क्राइम स्टोरी

महिला की पहचान सूचना सेठ के रूप में हुई है, जो एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप की सीईओ है। सूचना को सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में गिरफ्तार किया गया।

गोवा में हत्या, बैग में भरकर निकली होटल से, ऐसे हुई गिरफ्तारी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला की शादी 2010 में हुई थी, लेकिन 2019 में तलाक हो गया। कोर्ट ने बेटे की कस्टडी मां को दी, लेकिन यह भी कहा कि हर रविवार को पिता बेटे से मिल सकेगा।

महिला नहीं चाहती थी कि पूर्व पति बेटे से मिले। इस रविवार को बेटे को पूर्व पति से मिलने से रोकने के लिए महिला बेटे को लेकर गोवा चली गई। यहां एक होटल में रुकी और बेटे की हत्या कर दी। लाश को बैग में भरकर बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई।

महिला के होटल से रवाना होने के बाद होटल कर्मियों को शक हुआ, क्योंकि जाते समय महिला के साथ बेटा नहीं था। पुलिस को सूचना दी गई। टैक्सी ड्राइवर से पूछा गया तो महिला का पता मिल गया और पुलिस ने कर्नाटक में पकड़ लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...