Breaking News in Hindi

भगत सिंह कालोनी में मंदिर के पास शराब दुकान, रहवासियों ने किया विरोध

इंदौर। बाणगंगा इलाके में मानसिक चिकित्सालय से शिफ्ट होकर भगत सिंह कालोनी में शराब दुकान आने से रहवासी नाराज हैं। शुक्रवार रात को लोगों ने जमकर विरोध किया। दुकान हटाने को लेकर लोग सड़क पर उतर आए। रहवासियों का कहना है कि पहले जहां दुकान थी, वहां भी लोगों का काफी विरोध रहा है। उसके चलते दुकान को यहां शिफ्ट कर दिया गया है।

खाटू श्याम और दुर्गा माता मंदिर से महज 50 फीट दूर शराब दुकान आने से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। ब्रिज के पास दुकान होने से दिनभर क्षेत्र में यातायात बाधित रहेगा। शराबियों की वजह से महिलाओं का यहां से निकलना भी मुश्किल हो चुका है। रात में शराबियों के डर से महिलाओं ने घर से निकलना बंद कर दिया है।

लक्ष्मीनारायण पनेरी और आदित्य पांडे का कहना है कि दुकान हटाने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। दुकान खुलने से क्षेत्र में फिर एक बार नशे को लेकर बढ़ावा मिल रहा है। यहां के युवा धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं। इससे यहां अपराध बढ़ने लगे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...