Breaking News in Hindi

भगवान भोले नाथ खरीद रहे कचोरी, OMG-2 फिल्म के सीन को लेकर महाकाल के पुजारियों में गुस्सा, लीगल नोटिस भेजा

उज्जैन: अक्षय कुमार की OMG-2 11 अगस्त को देश भर में रिलीज होने जा रही है। लेकिन यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवाद में आ गई है। इस फिल्म में भगवान भोलेनाथ को कचोरी खरीदते दिखाया गया है। फिल्म के इस सीन को लेकर महाकाल के पुजारियों में गुस्सा देखा जा रहा है।

महाकाल के पुजारियों का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है जिससे यह समझा जा सकता है कि इस फिल्म में अश्लील सीन है। इस तरह के सीन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस फिल्म में भगवान शिव को कचोरी खरीदते दिखाया गया है जिसे लेकर महाकाल के पुजारियों में आक्रोश व्याप्त है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने 7 अगस्त को फिल्म के निर्देशक अमित राय, निर्माता विपुल शाह, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अभिनेता अक्षय कुमार के साथ-साथ सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून कुमार जोशी को लीगल नोटिस तक भेजा है। महाकाल के पुजारियों ने यह मांग की है कि आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए नहीं तो उज्जैन में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे। जिन लोगों को लीगल नोटिस भेजा गया है उन सभी को सार्वजनिक रूप से लोगों से माफी मांगनी होगी।

जनसुनवाई में की शिकायत

महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा जनसुनवाई में पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देते हुए फिल्म ओ माय गॉड 2  को 11 अगस्त को उज्जैन के सिनेमाघरों में रिलीज होने को लेकर आपत्ति जताते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...