Breaking News in Hindi

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर को एक करोड़ रुपए देगी MP सरकार, CM मोहन ने वीडियो कॉल पर की बात

भोपाल : पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को मध्य प्रदेश सरकार एक लाख रुपए का इनाम देगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विवेक सागर से वीडियो कॉल पर बात कर भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है। इसके अलावा जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा से भी बात की और इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों और देशवासियों को बधाई दी है।

हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर के लिए एक करोड़ रुपए का किया ऐलान

सीएम मोहन यादव ने हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि #OlympicGames में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी, हमारे मध्यप्रदेश के गौरव, श्री विवेक प्रसाद सागर जी को वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विवेक को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है।

जेवलिन थ्रो में पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अप्रतिम, अद्भुत, अतुलनीय. मां भारती के लाड़ले और करोड़ों भारतीयों की आंखों के तारे नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। आप निरन्तर ऐसे ही नए- नए इतिहास रचते हुए अपनी गौरवपूर्ण उपलब्धियों से मां भारती को गौरवान्वित करते रहें, हम सबकी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ हैं।”

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने भारतीय हॉकी टीम को भी कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “चक दे इंडिया, पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी सफलता पर आज समस्त भारतवासी गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। आज टीम ने जो बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वह भावी खिलाड़ियों को सर्वोच्च सफलता की प्रेरणा देगा। यह हमारे लिए और भी आनंद की बात है कि मध्य प्रदेश के विवेक सागर भी इस विजयी टीम का हिस्सा हैं। बधाई, अभिनंदन।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...