Breaking News in Hindi

भिंड में ट्रैक्टर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आने वाले अटेर थाना क्षेत्र में खड़ीत पुल पर ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए गोरमी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल वार्ड क्रमांक 3 गोरमी का रहने वाला था और अपने मित्र आकाश और सूरज के साथ शनिवार को बाइक से किसी काम से अटेर गया था।

शनिवार की शाम को तीनों युवक वापस गोरमी आ रहे थे तभी दो ट्रैक्टर एक साथ सामने से तेजी से आ रहे थे। बाइक सवार जैसे ही पास से गुजरे तभी एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिससे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हुआ है और सूरज को हल्की चोट आई है।

घायलों को उपचार के लिए गोरमी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की सूचना पर अटेर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। अटेर थाना पुलिस से पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...