Breaking News in Hindi

भोपाल में अमित शाह की हुंकार, बोले- प्रधानमंत्री मोदी जी ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया

भोपालः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के बाद देश में व्याप्त जातिवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और वंशवाद की राजनीति को पिछले 10 वर्षों में समाप्त कर दिया है।

शाह ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आजादी के बाद जातिवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और वंशवाद की राजनीति हावी रही। मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में इन्हें खत्म कर दिया है।” उन्होंने कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद ‘‘अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं।”

शाह ने कहा कि फिलहाल लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है – एक जो देश को विकसित राष्ट्र बनाना चाहती है और दूसरी, जो वंशवाद का पोषण करती है। उन्होंने दावा किया, ‘‘(विपक्षी) ‘इंडिया’ गठबंधन वंशवादी राजनीति का गठजोड़ है। सोनिया गांधी चाहती हैं कि उनका बेटा प्रधानमंत्री बने।”

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने दावा किया कि राकांपा संस्थापक शरद पवार अपनी बेटी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी अपने भतीजे, राजद प्रमुख लालू प्रसाद अपने बेटे और द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन अपने बेटे को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि लगभग 100 करोड़ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...