Breaking News in Hindi

भोपाल से गए 20 कैदियों ने विदिशा में कचरे में खिला दिए गुलाब, आठ माह में कर दिया कमाल

राजेंद्र शर्मा, विदिशा। जिला जेल परिसर में जहां आठ माह पहले गाजर घास उग रही थी, कचरे के ढेर लगे हुए थे, वहां अब गुलाब के फूल खुशबू बिखेर रहे हैं और सब्जियों की पैदावार भी हो रही है। अब कैदियों को कभी-कभी अपने हाथ से उगाई गई ताजी सब्जियां भी खाने को मिलने लगी हैं। यह कमाल 20 कैदियों ने आठ माह में कर दिखाया।

बता दें कि जिला जेल में आठ माह पहले भोपाल से 20 कैदी आए थे। इन ज्यादातर कैदियों में जेल अधीक्षक प्रियदर्शन श्रीवास्तव ने कुछ खूबियां देखीं और उन्हें अलग-अलग कामों में जुटा दिया। सबसे पहले उन्होंने जेल परिसर की सफाई कराई। इसके बाद बागवानी का काम शुरू कराया, जब उन्हें लगा कि यह कैदी बागवानी का काम अच्छे से कर सकते हैं, तो उन्होंने वहां बेकार पड़ी जमीन पर बागवानी के साथ ही पार्क बनवाने का काम शुरू कराया।

कैदियों को मिलता है पारिश्रमिक

जेल अधीक्षक प्रियदर्शन श्रीवास्तव का कहना है कि जिन कैदियों में हुनर है, हम उनका लाभ ले रहे हैं। हमें छोटे-मोटे काम कराने अलग से मजदूरों को नहीं बुलाना पड़ता और कैदियों को भी कुछ पारिश्रमिक मिल जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...