Breaking News in Hindi

मध्य प्रदेश में मेडिकल की हिंदी पुस्तकें तैयार करने में साफ्टवेयर का उपयोग होगा मिलेगी शब्दकोष अनुवाद की भी सुविधा

भोपाल।  एमबीबीएस द्वितीय और तृतीय वर्ष की पुस्तकें हिंदी में तैयार करने के लिए साफ्टवेयर का उपयोग किया जाएगा। इसका लाभ यह होगा किसी भी सरकारी मेडिकल कालेज में अंग्रेजी पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद होगा तो उसकी एक जगह से निगरानी हो सकेगी।

अभी हर कालेज को हर विषय के कुछ पेज अनुवाद के लिए दिए जाते हैं। इसके बाद सभी जगह यह पेज एकत्र कर एकजाई करना पड़ता है। साफ्टवेयर में शब्दकोष भी रहेगा, जिससे अनुवाद जल्दी किया जा सकेगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को गांधी मेडिकल कालेज भोपाल में पुस्तक तैयार करने की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने 13 सितंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया है, जिससे पुस्तकों की छपाई सितंबर-अक्टूबर में हो सके। मंत्री ने बताया कि साफ्टवेयर से अनुवाद के साथ की कार्य की प्रगति का डैशबोर्ड भी बनाया जायेगा।

उन्होंने हिंदी चिकित्सा प्रकोष्ठ के लिए आइटी सेल की स्थापना करने के लिए भी कहा है। साथ ही समय-सीमा में पुस्तकें तैयार करने के लिए आवश्यकता होने पर निजी मेडिकल कालेजों का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...