Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

महाराष्ट्र: घर के पास से चलती कार में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दक्षिणी मुंबई में चलती टैक्सी में 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। सूत्रों के मुताबिक लड़की मानसिक रूप से बीमार (दिव्यांग) बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे वकोला इलाके में छोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में सलमान शेख और प्रकाश पांडे को गिरफ्तार किया है। टैक्सी चालक पांडे को आरोपी का साथ देने के लिए गिरफ्तार किया है, क्योंकि मामले में ड्राइवर टैक्सी को सड़क पर दौड़ता रहा और उसका साथी लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376 और संबंधित पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सूत्रों ने बताया कि लड़की ने अपने बयान में कहा वो दक्षिणी मुंबई में स्थित उसके घर के पास से रात करीब 2.30 बजे टैक्सी में बैठी, जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर प्रकाश पांडे उसे दादर ले गया। दादर में सलमान नाम का एक शख्स टैक्सी में बैठ गया जिसके बाद उसने लड़की के साथ बलात्कार किया। पीड़ित लड़की को मालाड मालवनी स्थित अपने चचेरी बहन के पास जाना था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने लड़की को वकोला इलाके में छोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.