Breaking News in Hindi

महिलाओं को 2 लाख 51 हज़ार का शगुन, 100 यूनिट फ्री बिजली, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने की ये बड़ी घोषणाएं

इंदौर :  मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है। भाजपा का घोषणा पत्र जारी होने के बाद राज्यसभा सासंद और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कई बड़ी घोषणाएं भी की।

रणदीप सुरजेवाला ने की बड़ी घोषणाएं

रणदीप सुरजेवाला ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, इस बार की दिवाली कांग्रेस वाली होगी। महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को महिला सुरक्षा चक्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं को 2 लाख 51 हज़ार का शगुन देने की घोषणा भी कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने की है। साथ ही सुरजेवाला ने 100 यूनिट बिजली बिल माफ करने की भी घोषणा प्रेस वार्ता में की है।

रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को लिया आड़े हाथ

प्रेस वार्ता में भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, आदिवासी देश की शान लेकिन भाजपा ने उनका अपमान किया है। आज भाजपा ने छत्तीसगढ की नकल कर रही है। प्रदेश के युवाओं के भविष्य को तार-तार कर दिया गया है। युवाओं से रोजगार छीन लिए गए हैं। भाजपा के 18 साल के कार्यकाल में 18 हजार युवा आत्महत्या के काल में चले गए। बच्चों के भविष्य पर चोट लग रही है लेकिन इन्हे सिर्फ वोट चाहिए। मध्य प्रदेश के 18 सालो में 2 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों में कम हो गए है। भाजपा ने पोषण आहार घोटाले में सब लूट लिया। भाजपा ने मध्य प्रदेश के नागरिकों की समृद्धि को वेंटीलेटर पर डाल रखा है। मध्य प्रदेश के आदीवासी जिलों में 60 प्रतिशत लोग बेरोजगार है, लेकिन सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...