Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

‘मुझसे शादी करोगी’, अनोखे अंदाज में दुल्हन ढूंढने निकला रिक्शा चालक, देखकर हैरान रह गए लोग

दमोह: देश में इस समय शादियों के सीजन चल रहे हैं। आए दिन कई जोड़ियों शादी के बंधन में बंध रहे हैं, लेकिन आज भी कई ऐसे लोग हैं, जो पिछले कई सालों से दुल्हन की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अब तक उन्हें अपनी पसंद की दुल्हन नहीं मिली है। ऐसा ही एक अनोखा मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है। जहां दुल्हन नहीं मिलने से परेशान एक युवक दुल्हन ढूंढने का अनोखा तरीका अपनाया है। शख्स ने होर्डिंग पर बायोडाटा छपवाया और अपने ई-रिक्शा पर लगा दिया।

शख्य ने अपने ई-रिक्शा में एक बड़ा होर्डिग लगा रखा है। इसमें उसने अपनी पूरी जानकारी (जैसे कि शिक्षा, हाइट, ब्लड ग्रुप आदि) लिखी है‌। ई-रिक्शा को लेकर वो शहर में घूम रहा है। जहां भी वो रिक्शा लेकर जाता है, लोग होर्डिंग में लिखी जानकारी को पढ़ने लगते हैं। अब पूरे शहर में युवक चर्चा का विषय बना हुआ है।

शख्स की पहचान 29 साल के दीपेंद्र राठौड़ के रूप में हुई है। दरअसल, दीपेंद्र राठौड़ एक रिक्शा चालक है और खुद की बिजनेस से वो अपने परिवार का पालन पोषण करता है। दीपेंद्र राठौड़ ने बताया कि उसकी उम्र 30 वर्ष हो चुकी है। मगर, कोई रिश्ता नहीं आ रहा है। पिछले कई महीनों से वो दुल्हन की तलाश कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.