Breaking News in Hindi

‘मेरी नेत्रहीन मां को खतरे में कैसे डाल सकते हैं’, कंपनी की घटिया हरकत पर फूटा बेटे का गुस्सा, Vistara ने मांगी माफी

विमानन कंपनी विस्तारा ने बीते सप्ताह कोलकाता हवाई अड्डे पर एक नेत्रहीन महिला को हुई परेशानी पर खेद व्यक्त किया है। इस घटना में महिला को विमान से उतरने के दौरान कथित रूप से लंबा इंतजार करना पड़ा था। महिला यात्री के बेटे ने इस घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया जो 31 अगस्त को दिल्ली से कोलकाता हवाईअड्डे पर पहुंची उड़ान में हुई थी।

महिला के बेटे आयुष केजरीवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि उसकी मां नेत्रहीन है और उन्हें व्हीलचेयर की आवश्यकता थी जिसके लिए ‘‘सहायक यात्रा योजना” चुनी गई थी। आयुष ने दावा किया कि जब उडा़न कोलकाता में उतर गई तो सब लोग उससे उतर गए लेकिन उनकी मां को इंतजार करना पड़ा। इसके बाद महिला को सूचना देनी पड़ी कि उसे कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरना है। यह उड़ान आगे पोर्ट ब्लेयर जा रही थी।

आयुष ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ”विस्तारा एयरलाइन, आप मेरी नेत्रहीन मां को इस तरह कैसे परेशान कर सकती हैं। क्या आप उन दिव्यांग यात्रियों की देखभाल के लिए जिम्मेदार नहीं हैं जिन्हें यात्रा के दौरान आपकी जिम्मेदारी पर छोड़ा जाता है।” विस्तारा ने इसके जवाब में खेद व्यक्त किया है। एयरलाइन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”आयुष, हमें आपके अनुभव को लेकर खेद है। विस्तारा में, हम उच्च सेवा मानकों पर कार्य करते हैं लेकिन आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने से हम निराशा महसूस करते हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...